Current g.k. ( 14 जनवरी,2015)

1. भारत की पहली CNG चलित रेल का संचालन प्रारम्भ, यह हरियाणा के ''रेवाड़ी से रोहतक'' के बिच शुरू की गई।

#जानकारी:-
यह डीजल और CNG दोनों से चलेगी।
इसकी गति 100 किमी. प्रति घण्टे तक की है।
यह ट्रेन भारतीय रेलवे में, ग्रीन फ्यूल को सफलता पूर्वक लागू करने में मील का पत्थर साबित होगी।

#महत्व:-
भारतीय रेलवे द्वारा उत्सर्जित ग्रीन हाउस गैसों में कमी के साथ डीजल की खपत में भी कमी होगी। यह पर्यावरण के सरक्षण हेतु सरहानीय पहल है।
यह इंजन को ऑपरेट करने में आयी लागत में 50% तक की कमी लाएगा।

2. डॉ. कमल किशोर गोयनका, व्यास सम्मान 2014 के लिए नामित हुए।
यह सम्मान इन्हें इनकी खोज '' प्रेमचंद की कहानियों का कालक्रमानुसार अध्ययन'' पर दिया जायेगा।

#जानकारी:-
व्यास सम्मान की स्थापना के.के. बिरला फाउंडेशन ने सन् 1991 में की थी।
यह सम्मान प्रत्येक वर्ष, पिछले 10 वर्षो से हिन्दी शिक्षा पर कार्य के आधार पर दिया जाता है।
पुरस्कार में 2.5 लाख रुपये , एक प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका दी जाती है।

3. प्रख्यात संस्कृत विद्वान प्रभु नाथ द्विवेदी को संस्कृत भाषा के लिए प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार 2014 से सम्मानित किया गया है।

#जानकारी:-
साहित्य अकादमी पुरस्कार 24 भाषाओ के अंतर्गत कार्यो के आधार पर दिया जाता है।
पुरस्कार में एक उत्कीर्ण ताम्र-पट्टिका, शाल और 1 लाख रुपये प्रदान किये जाते है।

4. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा रेंज के निदेशक, डॉ. प्रसाद को विक्रम साराभाई मेमोरियल पुरस्कार 2014-15 के लिए चयनित किया गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में अपने लंबे कैरियर में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के कारण इन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया था।

#जानकारी:-
         डॉ प्रसाद से पहले, पूर्व इसरो अध्यक्ष डॉ सतीश धवन, डा लालकृष्ण कस्तूरी रंगन, डॉ जी माधवन नायर और डॉ लालकृष्ण राधाकृष्णन को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुका है ।
          यह  पुरस्कार Indian Science Congress Association (ISCA) द्वारा 1997-98 में स्थापित किया गया था।
इस पुरस्कार द्वारा प्रतिवर्ष देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाता है ।
इस पुरस्कार में, एक स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र दिया जाता है।

5. पद्म श्री से सम्मानित
अलुर सीलिन किरण कुमार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।

#जानकारी:-
इनका कार्यकाल 3 साल का होगा ।
ये पूर्व इसरो अध्यक्ष राधाकृष्णन की जगह लेंगे।

6. बांग्लादेश के प्रथम हिन्दू न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिन्हा नियुक्त किया हुए।
इस नियुक्ति के साथ, वह मुस्लिम बहुल देश में सर्वोच्च न्यायिक पद धारण करने वाले प्रथम हिन्दू बन गये है।

7. भारत सरकार ने पूर्णिमा गुप्ते को IRDA का निदेशक नियुक्त किया।
यह पद तीन साल से खाली था।
प्रथम बार इस पद हेतु किसी महिला की नियुक्ति हुई है।

#जानकारी:-
Insurance regulatory and development authority (IRDA) की स्थापना वर्ष 2000 में की गई थी।
IRDA का मुख्यालय हैदराबाद में है।
IRDA, बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1999 के द्वारा गठित की गई थी।

8. विदेशो में रहने वाले भरतीय (NRI) अब भारत आये बिना, चुनाव में मतदान कर सकेंगे।
इलेक्ट्रॉनिक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकेंगे।
यह ई-मतदान प्रणाली की और सरहानीय कदम है।

9. सिंधु श्री खुल्लर को भारत सरकार ने नीति आयोग का सचिव नियुक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments